रुड़की ब्रेकिंग : अधेड़ उम्र में चढ़ा इश्क़ परवान , घर से भागने के बाद दोंनो ने दे दी जान – myuttarakhandnews.com

रुड़की : कल 20 दिसम्बर 2024 को रुड़की रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब मामला सामने आया जहाँ दो अधेड़ उम्र के जोड़े ने जहर खा लिया ।बाद में हाईटैक ड्रामे के बाद दोनों की जान चली गयी ।
जानकारी अनुसार दोनों उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले है , महिला का मायका यूपी के शामली जिले में है । बताया जा रहा है कि 20 साल से शादीशुदा महिला का शादी के कुछ समय बाद से ही पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति से प्रेमप्रसंग चल रहा था ।
पहले भी करीब तीन महीने पहले दोनों घर से भाग आये थे लेकिन लोकजाल के कारण परिजन दोनों को पकड़कर घर ले आए थे।
परिजनों के लाख समझाने के बाद भी दोनों के सर से इश्क का भूत नहीं उतरा और दस दिन पहले दोनों फिर घर से भाग गए।
परिजनों के लाख खोजने पर भी दोनों कही नहीं मिले । तो दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवा दी गयी थी ।
इसी बीच कल 20 दिसंबर को दोनों रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की , जब दोनों तड़पने लगे तो दोनों ने घरवालों को फोन किया।
दोनों को रुड़की सिविल हॉस्पिटल जाने की कोशिश की गयी , लेकिन परिजनों ने खूब हंगामा किया, महिला काफी देर तक एंबुलेंस में ही लेटी रही, वहीं पुरुष जमीन पर ही पड़ा रहा ।काफी समय बाद महिला के परिजनों ने पुरुष को एम्बुलेंस में रखने दिया ।बताया जा रहा है ईलाज में देरी के दोनों की मौत हुई ।
बताया ये भी जा रहा है कि गुस्साए महिला के परिजनों ने प्रेमी को भी एंबुलेंस में बैठाए रंखा और अपने साथ लेकर चले गए।
कुछ देर बाद ही परिजन महिला का शव लेकर सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे व पुरुष के परिजन गंभीर हालत मेंउसे लेकर देहरादून के लिए रवाना हुए, लेकिन बीच रास्ते में भी उसने दम तोड़ दिया।
मामले को ले कर गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। दोनों की गुमशुदगी यूपी के सहारनपुर जिले के गांगलहेड़ी थाने में दर्ज है। आगे की कार्यवाही परिजनों अनुसार की जायेगी ।

Post Views: 8

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

10 minutes ago

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

2 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

4 hours ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

14 hours ago