Roorkee : विदेशी नंबर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी 30 लाख की रंगदारी | HNN 24×7

Roorkee news :  रुड़की में एक कारोबारी से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। धमकी की कॉल विदेश से आई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मास्टरमाइंड आर्मेनिया में बताया जा रहा है। दरअसल कलियर क्षेत्र के व्यापारी रवि सैनी को एक विदेशी नंबर से कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती मांगी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कॉल आर्मेनिया से अजय हुड्डा नामक युवक ने की थी। वहीं उसका साथी आशीष सैनी, निवासी मूलदासपुर माजरा, व्यापारी के नंबर विदेश भेजने का आरोपी पाया गया।

जल्दी पैसा कमाने के लिए रची थी साजिश
 

पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अजय हुड्डा अभी फरार है। दोनों ने जल्दी पैसा कमाने के लिए यह साजिश रची थी। अचानक मिली इस धमकी से कारोबारी और उसके परिवार में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी कॉल या संदेश को नजरअंदाज न करें और तुरंत सूचना दें।

 

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूरे   सीएम धामी…

3 hours ago

चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

 2023 का रिकॉर्ड टूटा देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक…

4 hours ago

दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा

माउंट कुन के बाद भागीरथी-II पर तिरंगा, अंकुर रावत ने दिया सुरक्षित पर्वतारोहण का संदेश…

4 hours ago

अलकनंदा-गंगा की तेज धाराओं में दिखेगा जवानों का साहस और जांबाजी –

देहरादून, । साहस, रोमांच, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से…

8 hours ago