रुड़की फायरिंग केस का खुलासा, कलियर रोड से 2 आरोपी दबोचे, हथियार बरामद – myuttarakhandnews.com

 
रुड़की में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले बदमाश दबोचे, हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन — हथियार और बाइक बरामद!”
रुड़की हरिद्वार जनपद में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों पर पुलिस ने एक बार फिर सख्त प्रहार किया है। भरे बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि दिनांक 3 मई 2026 को वादी गुल शेर पुत्र जमीर, निवासी ग्राम बिजौली, द्वारा कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, चार अज्ञात व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा संख्या 174/2026 पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से 4 मई 2026 को कलियर रोड स्थित पटरी गुमटी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
 
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम आसिफ पुत्र आजाद, निवासी कस्बा बढ़ला, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) तथा दानिश उर्फ साजिद पुत्र रियाजुल, निवासी पाली गुर्जर, थाना तैलीवाला, रुड़की बताए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
 
इस सफल कार्रवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक सुभाष झखमोला, हेड कांस्टेबल वीरेश खत्री, नूर अहमद, कमल, जितेंद्र और शूरवीर सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 
हरिद्वार पुलिस की इस तेज और सटीक कार्रवाई से स्पष्ट है कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

26 minutes ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

28 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

1 hour ago

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

2 hours ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

3 hours ago