Subscribe for notification

रुड़की: मामा से शादी की जिद पर अड़ी युवती, परिजन परेशान होकर थाने पहुंचे – पर्वतजन

हरिद्वार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां रुड़की के गंगनहर थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने ही मामा से विवाह करने की जिद पकड़ ली है। युवती की इस मांग ने न केवल परिवार को मुश्किल में डाल दिया है, बल्कि पुलिस भी मामले को लेकर सतर्क हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, युवती बीते कुछ समय से अपने ननिहाल में रह रही थी। इसी दौरान उसका अपने मामा के प्रति खास झुकाव बढ़ गया। जब परिवार ने उसके लिए रिश्तों की तलाश शुरू की, तो उसने पहले ही प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद चार और रिश्ते सामने रखे गए, लेकिन युवती ने हर बार शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
परिजनों के पूछने पर युवती ने खुलकर बताया कि वह अपने मामा से प्रेम करती है और उसी के साथ जीवनसाथी बनाना चाहती है। यह सुनकर परिवार पूरी तरह दंग रह गया। कोशिशों के बावजूद युवती अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुई।

स्थिति बिगड़ती देख परिजन सोमवार को युवती को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से मदद की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती से बातचीत शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों से चर्चा कर कानूनी स्थिति स्पष्ट कर रही है।
परिजनों को उम्मीद है कि समझाने के बाद युवती अपना निर्णय बदल सकती है। वहीं पुलिस ने कहा कि मामला संवेदनशील है और नियमों का ध्यान रखते हुए समाधान तलाशा जा रहा है।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 20 फरवरी से शुरू होगी काउंटिंग – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…

3 hours ago

Govt action awaited in case of enemy properties in U’khand

By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…

4 hours ago