Roorkee news: रूड़की में औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित एक दवा प्रतिष्ठान पर छापेमारी की है। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की मोहर लगी सरकारी दवाएँ बरामद हुई हैं। ग्राम सलीयर स्थित एम/एस फलक नाज़ नामक बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठान में छापेमारी के दौरान विभाग को कई प्रकार की एलोपैथिक दवाएँ मिलीं, जो झोला छाप डॉक्टरों को अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थीं। संचालक लाइसेंस और खरीद-बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती, औषधि निरीक्षक हरीश सिंह और मेघा ने मौके पर दवाओं की जब्ती की कार्यवाही की।
12 प्रकार की दवाएँ बरामद कर सीलबंद की गईं
कुल 12 प्रकार की दवाएँ बरामद कर सीलबंद की गईं। विभाग ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने कहा कि विभाग जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के अवैध दवा व्यापार को सख्ती से रोका जाएगा। वहीं औषधि निरीक्षक हरीश सिंह और मेघा ने भी स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सिमरन बिंजोला
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…