रुड़की: बुग्गावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा पुल के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की घटनास्थल पर ही जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, सचिन पुत्र वेदपाल, निवासी ग्राम टांडा मानसिंह (थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर) अपने साले काका (निवासी ग्राम अन्नेकी, जिला हरिद्वार) के साथ बाइक से अन्नेकी गांव जा रहे थे। शाम करीब चार बजे, जब वे तेलपुरा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे लोडर वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही जान चली गई।
टक्कर के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भगवान मेहर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। फिलहाल लोडर वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

37 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago