मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर का रोपवे मेंटेनेंस के लिए रहेगा बंद, श्रद्धालुओं को पैदल करना होगा सफर – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: कांवड़ मेले से पहले सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर के रोपवे को निर्धारित अवधि के लिए बंद रखा जाएगा। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी ऊषा ब्रेको ने बताया कि 8 से 11 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर और 13 से 16 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर का रोपवे अर्धवार्षिक मेंटेनेंस के चलते बंद रहेगा।
रोपवे बंद रहने के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से ही मंदिर तक पहुंचना होगा। मेंटेनेंस के दौरान रोपवे और पुलों की तकनीकी जांच की जाएगी। साथ ही सरकारी संस्था ब्रिडकुल द्वारा नामित अधिकारी भी सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करेंगे।
रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं दर्शन के लिए
हरिद्वार के मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर ऊंची पहाड़ियों पर स्थित प्रमुख शक्तिपीठ हैं, जहां प्रतिदिन करीब 40 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मनसा देवी मंदिर लगभग 1.5 किलोमीटर और चंडी देवी मंदिर करीब 3 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। दोनों मंदिरों तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग के साथ-साथ रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है। औसतन प्रतिदिन करीब 10 हजार श्रद्धालु मनसा देवी और लगभग 3 हजार श्रद्धालु चंडी देवी मंदिर के लिए रोपवे का उपयोग करते हैं
नए रोपवे की योजना पर भी होगा सर्वेl
मेंटेनेंस कार्य के दौरान ऊषा ब्रेको नए रोपवे की संभावनाओं पर भी काम करेगी। इस अवधि में ब्रिडकुल के अधिकारी सर्वे करेंगे। यदि सर्वे रिपोर्ट अनुकूल रही तो पुराने रोपवे की जगह नया रोपवे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, नए रोपवे के निर्माण की समयसीमा अभी तय नहीं की गई है
ऊषा ब्रेको के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह नियमित अर्धवार्षिक मेंटेनेंस किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित तिथियों के दौरान मंदिर दर्शन के लिए पैदल मार्ग का उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

7 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

27 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago