कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के चलते देहरादून में रूट डायवर्जन प्लान लागू ! – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। जिन मार्गों से रैली निकलेगी, वहां यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जाएगा।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रैली के परेड ग्राउंड से निकलने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही लैंसडाउन चौक और बुद्धा चौक से आने वाले यातायात को भी डायवर्ट किया जाएगा।
कनक चौक और ओरियंट चौक पर रहेगा विशेष प्रबंध
जब रैली कनक चौक पहुंचेगी तो पेसिफिक तिराहा से कनक चौक की ओर जाने वाले यातायात को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा।रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले वाहनों को पेसिफिक तिराहा के रास्ते भेजा जाएगा।ग्लोब चौक से ओरियंट चौक की ओर जाने वाले यातायात को भी पेसिफिक तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।इसके अलावा घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर मोड़ा जाएगा।
ग्लोब चौक और बहल चौक पर व्यवस्था
रैली के ओरियंट चौक से आगे बढ़ने पर ग्लोब चौक से यातायात को पेसिफिक तिराहा की ओर भेजा जाएगा।रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर भेजा जाएगा।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रैली के पीछे किसी भी प्रकार का यातायात नहीं चलने दिया जाएगा।
राजपुर रोड और दिलाराम चौक पर डायवर्जन
रैली के बहल चौक पार करने पर राजपुर रोड और बैनीबाजार चौक से आने वाले वाहनों को रोक-रोककर चलाया जाएगा।एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई वाहन नहीं भेजा जाएगा। इस यातायात को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर मोड़ा जाएगा।रैली के दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले वाहनों को पथरियापीर और नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे रैली के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

2 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

3 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

3 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

10 hours ago