देहरादून |आज अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत देहरादून में रूट प्लान जारी किया गया है। शोभा यात्रा का संचालन 3:30 बजे से किया जाएगा।
शोभा यात्रा का रूट डी०एल० रोड, बेनी बाजार, सुभाष रोड (PHQ), पैसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक, ओरियंट चौक, गांधी पार्क, अम्बेडकर पार्क, पल्टन बाजार, राजा रोड, गांधी रोड, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक, रोजगार तिराहा, सर्वे चौक, करनपुर बाजार, नालापानी रोड होते हुए अम्बेडकर चौक से अम्बेडकर ग्राउंड पर समाप्त होगा।
शोभा यात्रा के दौरान यातायात का संचालन साथ-साथ किया जाएगा। डीएल रोड से यात्रा शुरू होने पर यातायात सामान्य रहेगा।
यातायात दबाव की स्थिति में डायवर्जन प्लान लागू
यदि शोभा यात्रा के दौरान यातायात का दबाव बनता है तो निम्न प्रकार से यातायात डायवर्ट किया जाएगा—
शोभा यात्रा के बेनी बाजार पहुंचने पर बहल चौक से ग्लोब चौक की ओर यातायात भेजा जाएगा तथा सर्वे चौक से बेनी बाजार की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा।
पैसिफिक तिराहा पहुंचने पर कनक चौक से पैसिफिक तिराहा की ओर जाने वाले यातायात को ओरियंट एवं सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
ग्लोब चौक पहुंचने पर बहल चौक से आने वाले ट्रैफिक को सर्वे चौक की ओर भेजा जाएगा।
ओरियंट चौक पार होने पर ग्लोब चौक से घंटाघर जाने वाला ट्रैफिक पैसिफिक तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल चौक और ओरियंट चौक से आने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा, जबकि चकराता रोड से आने वाला ट्रैफिक ओरियंट चौक की ओर डायवर्ट रहेगा।
पल्टन बाजार पहुंचने पर सभी मार्गों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
राजा रोड, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक, सर्वे चौक एवं करनपुर बाजार क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
आपातकालीन सेवाएं रहेंगी सुचारू
आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को मार्ग से जाने दिया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शोभा यात्रा के दौरान इन मार्गों का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सहयोग करें।
बैरियर / डायवर्जन प्वाइंट:
बहल चौक, बुद्धा चौक, क्रॉस रोड तिराहा, दर्शनलाल चौक, तहसील चौक
Post Views: 1
Post navigation
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…