गुरुग्राम से दून आ रही परिवहन निगम की बस में शराब तस्करी, चालक व परिचालक का रूट ऑफ़ – my uttarakhand news

देहरादून: चुनाव की आचार संहिता के बीच उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। गुरुग्राम (हरियाणा) से देहरादून आ रही ग्रामीण डिपो की बस में परिवहन निगम की प्रवर्तन टीम ने एक पेटी शराब बरामद की। इनमें नौ बोतलें चालक ने अपनी सीट के नीचे छिपाई थी, जबकि तीन परिचालक के बैग में थी। टीम ने बस को आबकारी चेकपोस्ट मंगलौर (रुड़की) पर रोक लिया और चालक-परिचालक को आबकारी टीम के सुपुर्द कर दिया।
आबकारी विभाग ने चालक और परिचालक पर मामला दर्ज कर लिया, लेकिन यात्रियों को देखते हुए उन्हें जमानत देकर बस को रवाना कर दिया। इधर, परिवहन निगम ने चालक-परिचालक को आफरूट कर दिया है। दोनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही।
यह पहला मामला नहीं है, जब परिवहन निगम की बस में शराब तस्करी पकड़ी गई हो। इससे पहले भी कई बार बसों में शराब पकड़ी जा चुकी है, लेकिन संसदीय चुनाव की आचार संहिता के दौरान यह पहला मामला पकड़ में आया है। परिवहन निगम की ग्रामीण डिपो की साधारण बस (यूके07-पीए-3061) शुक्रवार की रात गुरुग्राम से देहरादून के लिए चली। बस में शराब तस्करी की सूचना मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता को मिली तो उन्होंने तत्काल अपने कार्यालय से यातायात निरीक्षक सोरन सिंह के निर्देशन में प्रवर्तन टीम मार्ग पर रवाना कर दी।
शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि जब बस मुजफ्फरनगर पहुंची तो प्रवर्तन टीम बस में सवार हो गई और टिकट चेकिंग करने लगी। इस बीच उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर रुड़की से पहले मंगलौर में प्रवर्तन टीम ने बस को आबकारी चेकपोस्ट पर रोक लिया।
आबकारी टीम को बस में शराब होने की सूचना दी गई। जिस पर आबकारी व परिवहन निगम की प्रवर्तन टीम ने बस की संयुक्त चेकिंग की। इस दौरान गुरुग्राम से लाई गई अंग्रेजी शराब की नौ बोतलें चालक की सीट के नीचे छिपाई हुई मिली, जबकि तीन बोतल परिचालक के बैग से बरामद हुईं। टीम ने तत्काल चालक व परिचालक को हिरासत में लेकर बरामद शराब सीज कर दी।
इस बीच, देरी के कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और बस को छोड़ने की मांग करने लगे। जिस पर आबकारी टीम ने निजी मुचलके पर चालक और परिचालक को जमानत देकर बस देहरादून के लिए रवाना कर दी। प्रवर्तन टीम की ओर से मंडल प्रबंधक को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने आरोपित चालक सुनील कुमार व परिचालक अरविंद कटारिया को आफरूट कर दिया है। दोनों विशेष श्रेणी के हैं। विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।चंडीगढ़ की बस में भी पकड़ी थी शराब
परिवहन निगम के चालक-परिचालक हरियाणा से अकसर शराब तस्करी करते रहे हैं। पिछले वर्ष 13 अगस्त को भी सहारनपुर के सरसावा में आबकारी टीम ने चंडीगढ़ से दून आ रही बस में 30 बोतल शराब पकड़ी थी, जिसमें परिचालक जगदीप सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

13 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago