मुनस्यारी के सेरा क्षेत्र में सत्ता के नशे का हंगामा: भाजपा नेताओं पर वसूली, मारपीट और हत्या की धमकी के आरोप – पर्वतजन

मुनस्यारी के सेरा इलाके में बीती रात एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां स्थानीय भाजपा नेताओं कवींद्र देवाली, सुरेंद्र सौरगी और गौरव सौरागी पर अवैध दबाव बनाने, बदसलूकी करने और जानलेवा हमले के आरोप लगे हैं।जानकारी के अनुसार, तीनों नेता कथित रूप से नशे की हालत में पीड़ित नरेंद्र राणा के कार्यस्थल पर पहुंचे और उनसे जबरन पैसे मांगने लगे। विरोध जताने पर आरोपियों ने नरेंद्र और उनके ड्राइवर पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट इतनी हिंसक थी कि नरेंद्र की जान जाने की नौबत आ गई।
हमले के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर यह धमकी भी दी कि, “जिले में तीन हत्याएँ हो चुकी हैं, चौथी तुम्हारी और तुम्हारे परिवार की होगी।”हमले में गंभीर रूप से घायल नरेंद्र राणा को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़ित नरेंद्र और उनके मजदूर पहले ही इस घटना का वीडियो और लिखित शिकायत मुनस्यारी थाने में जमा कर चुके हैं, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।नरेंद्र के परिवार का कहना है कि यदि उनके किसी भी सदस्य या मजदूर के साथ आगे कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और नामित तीनों आरोपियों की होगी। बताया जा रहा है कि इन नेताओं के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामलों के रिकॉर्ड मौजूद हैं।

Sapna Rani

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

1 hour ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago