देहरादून में युवती से छेड़छाड़ के आरोप पर हंगामा, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर; बजरंग दल ने किया प्रदर्शन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में युवती से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप एक पुलिसकर्मी पर लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लक्खीबाग चौकी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सहारनपुर रोड पर जाम लगा दिया।
 
प्रदर्शन के चलते करीब डेढ़ घंटे तक घंटाघर से धर्मपुर चौक तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर जाम लगने से स्कूली बच्चों, आम लोगों और कुछ मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर जाम खोल दिया गया।
 
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवती ने पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन शिकायत के दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लक्खीबाग चौकी और आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया।
 
कार्यकर्ता सहारनपुर रोड पर बीच सड़क पर बैठ गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति बिगड़ने पर कुछ कार्यकर्ता सड़क की दूसरी तरफ भी बैठ गए और यातायात दोनों दिशाओं में प्रभावित हो गया।
 
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ता आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने शाम पांच बजे तक कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
 
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि शाम तक आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो शाम छह बजे घंटाघर पर जाम लगाया जाएगा। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से सिपाही को लाइन हाजिर किए जाने के बाद फिलहाल प्रदर्शन समाप्त हो गया।
 
अब मामले में विभागीय स्तर पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि एक प्रकरण सामने आया था, जिसमें एक महिला ने पुलिसकर्मी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इसके बाद कुछ लोगों की ओर से सड़क जाम किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच में यदि कोई आरोपी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…

3 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…

3 hours ago

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

5 hours ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

13 hours ago