देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में आयोजित एक होली समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि हुड़दंग कर रहे युवकों ने दो युवकों के सिर पर कांच की बोतल तोड़ दी और कार्यक्रम में मौजूद युवतियों के साथ अभद्रता की।
इस मामले में आयुष बंगारी की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता आयुष बंगारी ने बताया कि वह अपने दोस्तों श्रेयांश, अक्षत और अरिहंत के साथ हरिद्वार बाईपास रोड स्थित नीरजा ग्रीन वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होली कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे कुछ युवक कार्यक्रम स्थल पर हुड़दंग कर रहे थे और धक्का-मुक्की करते हुए उनके ऊपर गिर पड़े।
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर मारपीट शुरू हो गई। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने कांच की बोतल से हमला कर दिया, जिससे आयुष और उनके साथियों को चोटें आईं। इसके साथ ही आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ आई महिला मित्रों के साथ अभद्रता और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत में अमित रांगड़, सार्थक रांगड़ और नीतिन नेगी, निवासी मोथरोवाला, को नामजद किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Post Views: 2
Post navigation
कैंची धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 15 दिन में बदलेगी Entry-Exit व्यवस्था; Registration…
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में सभी जनपदों…
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए…
नैनीताल। कैंचीधाम में वीकेंड के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात…
हल्द्वानी। एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में आगामी 24 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun A plumber allegedly stabbed three people — a couple and…