बिग ब्रेकिंग : बद्रीनाथ हाइवे( नरकोटा) के पास दिल्ली नम्बर की संदिग्ध अवस्था मे खड़ी कार में शव होने की सूचना !
जनपद रुद्रप्रयाग : कल रुद्रप्रयाग नरकोटा के रेलवे प्रोजेक्ट के नजदीक सड़क पर एक लाल रंग की बलेनो कार नम्बर डीएल 8 सीएयू 5661 में एक अज्ञात शव मिला था ,जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था ।
मामले में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर सहित अधीनस्थ पुलिस बल के मौके पर पहुंचे थे ,मामले में जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर से फील्ड यूनिट की फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन सहित आवश्यक कार्यवाही करने के बाद शव को पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।
कार के पंजीकरण नम्बर से जानकारी लेने की कोशिश में एक महिला ने फोन रिसीव किया , उन्होंने बताया कि कार 24 डॉट कॉम के माध्यम से तकरीबन सालभर पहले बेच दिया था ।उक्त महिला ने कार 24 डॉट कॉम को इस बारे में सूचना दी जिस पर मृतक के घर से उसके भाई ने एसएचओ कोतवाली रुद्रप्रयाग से सम्पर्क किया ।वाहन चालक को उन्होंने खुद का सगा भाई होना बताया,मृतक का परिचय अनूप सिंह पुत्र श्री ओमप्रकाश, निवासी सुल्तानपुर रोड़, नार्थ वेस्ट दिल्ली बताया ।
व यह भी बताया कि कुछ दिनों पूर्व मृतक का अपने परिवार के दो चचेरे भाईयों के साथ 10 अप्रैल 2025 को दिल्ली से उत्तराखण्ड के कौशानी घूमने निकला था ।
12 अप्रैल 2025 को जब वो लोग रुद्रप्रयाग अरुण ने चचेरे भाईयों को अपने वाहन से उतार दिया ।व उनको कहा तुम लोग चले जाओ वह बाद में दिल्ली आ जायेगा।
चचेरे भाईयों ने उसी दिन घर पर यह बात बता दी थी।
सीसीटीवी फुटेज में 12 अप्रैल 2025 को साढ़े तीन बजे करीब जवाड़ी चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कार रूद्रप्रयाग से आगे श्रीनगर को जाती दिखीजब कार मिली तब कार में 2 शराब की बोतलें (लगभग खाली दशा में), गिलास, नमकीन इत्यादि बरामद हुई हैं।कार का एसी खुला हुआ था, लगातार एसी खुले होने के कारण कार चलने की दशा में नहीं थी ,जिसको पुलिस रिकवरी वैन की मदद से हटाया गया ।
मृतक के परिजन रुद्रप्रयाग को निकल गये थे ,उनके अनुसार ही आगे की कार्यवाही की जायेगी ।
Post Views: 3
Post navigation
नवरात्र के मेले में दलेर मेहंदी को लेकर विवाद, मंत्री सुबोध उनियाल की नाराजगी का…
देहरादून; उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व बीजेपी नेता और जाने-माने चेहरे रामशरण नौटियाल…
देहरादून; कांग्रेस ने उत्तराखंड में जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। साथ…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the State…
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
Road Accident: कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की टक्कर, युवक गंभीर घायल | Road accident…