देहरादून। शहर में रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से घबराने की बजाय नियमित रूप से गैस बुक कराने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि गैस की कोई गंभीर कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को रात के समय एजेंसियों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है।
कंपनियों के अनुसार उपभोक्ता गैस सिलेंडर की सामान्य बुकिंग कराएं, सिलेंडर घर तक पहुंचाया जाएगा। यदि मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है।
20 फीसदी कम हुई आपूर्ति
जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम पहुंचे आईओसी के सहायक प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में रोजाना करीब 50 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति होती थी, लेकिन फिलहाल इसमें लगभग 20 प्रतिशत की कमी आई है।
उन्होंने बताया कि कई लोग घबराकर गैस खत्म होने की आशंका में एडवांस बुकिंग करा रहे हैं, जिससे बैकलॉग बढ़ रहा है।
कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
प्रमुख सचिव खाद्य एल. फैन्नई ने सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और जिला पूर्ति अधिकारियों (डीएसओ) को गैस एजेंसियों और गोदामों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधानसभा परिसर में प्रमुख सचिव-खाद्य एल. फैन्नई की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी जिलों के डीएम, डीएसओ और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
मीडिया से बातचीत में अपर आयुक्त खाद्य पी.एस. पांगती ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
प्रदेश में गैस उपभोक्ताओं का आंकड़ा
प्रदेश में कुल गैस एजेंसियां: 313
कुल घरेलू ग्राहक: 33,22,377
कंपनीवार ग्राहक संख्या:
इंडियन ऑयल: 21,37,849
भारत पेट्रोलियम: 8,18,371
हिंदुस्तान पेट्रोलियम: 3,66,157
प्रतिदिन औसत मांग: 74,327 सिलेंडर
बुकिंग के वैकल्पिक तरीके
यदि फोन नंबर व्यस्त आ रहे हों, तो उपभोक्ता इन विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
WhatsApp बुकिंग: 7588888824
मिस्ड कॉल बुकिंग: 8454955555
SMS/IVRS: 7718955555
डिजिटल माध्यम: Indian Oil One ऐप, cx.indianoil.in पोर्टल या Paytm/PhonePe (BBPS)
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…