Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

सचिन तेंदुलकर आज करेंगे बाबा नीब करौरी के दर्शन, जानिये उत्तराखंड में उनका टूर प्रोग्राम – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)ऊधम सिंह नगर: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार को कुमाऊं दौरे पर आ रहे हैं। वे बतौर मुख्य अतिथि पंतनगर में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद उनका कैंची धाम दर्शन के साथ ही नैनीताल और कौसानी भ्रमण का कार्यक्रम बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार सचिन और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर बृहस्पतिवार को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7156 से 11.50 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से उनके सीधे कैंची धाम जाने की संभावना है, जहां दर्शन के बाद उनको नैनीताल में प्रवास करना है। तेंदुलकर परिवार के चार दिनी इस भ्रमण में रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी और मुनस्यारी भी जाने की संभावना है। 31 मार्च को उन्हें इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7157 से 12.30 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी है।

Exit mobile version