शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत: धामी –

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी को देशसेवा के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल वीर शहीदों की स्मृतियों को संजोने का केंद्र नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की भावना जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान, कल्याण और उनके हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शहीद परिवारों के सम्मान को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मोंटी कोहली को वार्ड पार्षद की जिम्मेदारी, उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी बधाई –

देहरादून, । उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोंटी कोहली को देहरादून में वार्ड पार्षद…

4 minutes ago

भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर : धस्माना –

कोटद्वार, भाजपा की हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्तावों को लेकर…

22 minutes ago

जीआरडी उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा ओएनजीसी ऑयल म्यूज़ियम का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित –

   देहरादून, : जीआरडी उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम वर्ष के फ्रेशर्स विद्यार्थियों के लिए ओएनजीसी सुबीर…

34 minutes ago

सुरकंडा रोपवे में फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू, NDRF और ITBP ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां – myuttarakhandnews.com

टिहरी गढ़वाल: जनपद टिहरी के कद्दूखाल स्थित सुरकंडा रोपवे में आपात स्थिति से निपटने के…

41 minutes ago

उत्तरकाशी झाला पंचायत का ऐतिहासिक कदम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध, लोग कर रहे तारीफ – myuttarakhandnews.com

  उत्तरकाशी झाला पंचायत में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले की लोग…

46 minutes ago

बोली के बाद ‘ऊपर से आया फरमान’, उत्तराखंड 200 नई बसों का टेंडर रद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। 200 नई बसें खरीदने का टेंडर… दो कंपनियां मैदान में… बोली की प्रक्रिया पूरी……

1 hour ago