देहरादून डोईवाला टोल प्लाजा पर आज सुबह ही बड़ा हादसा हो गया जहाँ , 24 मार्च 2025 की प्रातः देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर UK 18 CA 6636 लच्छी वाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित होकर 3 वाहनो को टक्कर मारते हुए टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया, डंपर की चपेट में आने से 2 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये तथा एक वाहन UK07 AF 2506 UK 07 डंपर और पोल के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में भिजवाया जा रहा है।
मृतको में से एक व्यक्ति की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर – 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर देहरादून के रूप में हुई है।
दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।हादसा की भयावह स्थिति देखिये
Post Views: 6
Post navigation
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…