दुःखद- 50 राष्ट्रीय राइफल में तैनात नायक दीपक सिंह जम्मू कश्मीर में हुए शहीद





पिथौरागढ़। 50 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात नायक दीपक सिंह सुगड़ा (29) पुत्र मोहन सिंह की जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के खेरू में मौत हो गई है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह दो सप्ताह पूर्व छुट्टी पूरी कर अपनी यूनिट में गए थे। इस संबंध में एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। तीन महीने पहले दीपक सिंह सुगड़ा की पत्नी हिमानी (24) की बीमारी के कारण हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। नायक दीपक सिंह की इंटर तक की पढ़ाई चौरपाल से हुई थी। वह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। जानकारी के अनुसार दीपक दो बार पैरा स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग ले चुके हैं लेकिन पैर में चोट आने के कारण उन्हें वापस यूनिट भेज दिया गया।
दीपक सिंह का एक साल का बेटा अपनी दादी के साथ गांव में रहता है जिसका वह पांच दिन पहले जन्मदिन मनाकर ड्यूटी पर गए थे। उस समय दीपक ने बेटे और पत्नी की फाइल फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।दीपक सिंह के पिता मोहन सिंह की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो भाई अनिल सिंह सुगड़ा और गोकुल सिंह सुगड़ा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वर्ष 2015 में दीपक के सेना में भर्ती होने पर पूरे परिवार ने जश्न मनाया था। दीपक सिंह के मौत की सूचना अभी उनकी माता कौशुली देवी (54) को नहीं दी गई है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

4 minutes ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

32 minutes ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

37 minutes ago

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज – myuttarakhandnews.com

  एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…

44 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

48 minutes ago