देहरादून : एक के बाद एक भीषण सड़क हादसों से सहमे देहरादून में फिर से एक भीषण हादसा हुआ ।बताया जा रहा है कि दिल्ली हाइवे आशारोड़ी चेक पोस्ट ( थाना क्लेमेटाउन )पर सेल्स टैक्स की टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी , जहाँ टीम से रुकने का इशारा मिलने पर यूटीलिटी वाहन चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिया , जिससे पीछे आरहे तेज गति के वाहन संभल ना सके और एक दूसरे से टकराते गये ।
आखिर में आरहा एक भारी कंटेनर सभी वाहनों को रौंदता हुआ पलट गया ।एक साथ 6 वाहनों के पलटने दे अफरातफरी मच गयी । एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई व 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये ।बताया जा रहा है घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी शामिल हैं ।दुर्घटना की सूचना पर पुलिस बल ने घायलों को अस्पताल भिजवाया ।
6 वाहनों में एक कंटेनर ,2 डंपर ,एक कार, एक बाइक भी टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गये ।
थाना क्लेमनटाउन प्रभारी पंकज धारीवाल ने बताया है कि हादसे में यूटिलिटी में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई । फिलहाल मृतक की पहचान सुखदेव निवासी दमकड़ी सहारनपुर के रूप में है , दूसरा यूटीलिटी सवार सुखदेव का बेटा सुधांशु गंभीर रूप से घायल है ।सेल्स टैक्स कर्मचारी सुमन दास और नवीन महर भी घायल हुए हैं ।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून; उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब बच्चे विदेशी भाषा भी सीखेंगे। पुष्कर सिंह धामी…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से…
देहरादून:उत्तराखंड में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला…
शादी के समय पहली शादी छिपाने का आरोप, जातिसूचक अपमान और धमकी देने की भी…
नई टिहरी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू…
रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा.…