हिमांचल : लाहौल स्पीति (हिमाचल प्रदेश) स्थित करग्युपा नाला के पास भारत-चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान देहरादून निवासी एवं आईटीबीपी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंहवीर गति को प्राप्त हो गये ।आईटीबीपी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह भारत-चीन सीमा पर एक सामरिक महत्व के क्षेत्र मे विशिष्ट पैट्रोलिंग पर थे । सूचना के अनुसार 25 जुलाई को एक विशेष सूचना पर शॉर्ट-रेंज पेट्रोलिंग के दौरान LAC के पास “भारत” अग्रिम चौकी (Lahaul & Spiti, Himachal Pradesh) से आगे करग्युपा नाला पार करते वक्त निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह साथियो के लिए temporary ब्रिज बनाकर और अपने साथियों को नाला क्रॉस कराते समय गिर गये और पानी के बहाव में बह गये।100 मीटर की दूरी पर “भारत” अग्रिम चौकी के ITBP द्वारा उन्हें बचाया गया और पास के आर्मी अस्पताल Sumdo में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था । परंतुव ईलाज के दौरान वो वीरगति को प्राप्त हो गये। चन्द्र मोहन सिंह के निधन से आईटीबीपी परिवार में शोक की लहर है ।
निरीक्षक चन्द्र मोहन (55 वर्ष) देहरादून में डोईवाला तहसील स्थित दुर्गा चौक, जौली ग्रांट के रहने वाले हैं। वे भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 24/09/1987 में बतौर कांस्टेबल (जीडी) के पद पर भर्ती हुए थे, वर्तमान में वे निरीक्षक (जीडी) के पद पर तैनात थे।
Post Views: 13
Post navigation
ऋषिकेश। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…