रुद्रपुर:आज सुबह सुबह रुद्रपुर नैनीताल हाईवे पर पीएसी गेट के पास एक कार और ई-रिक्शा की खतरनाक टक्कर हो गयी ।टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ई रिक्शा सवार गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। ई रिक्शा में एक ही परिवार के बताये जा रहे है ये लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे।हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), गर्भवती महिला की जेठानी उर्मिला (45), देवरानी विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।कांति देवी (38), ललिता (36) और कार चालक बबलू (27) बरेली निवासी घायल है।घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।परिवार में उर्मिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है,और उसके पांच बच्चे बताये जा रहे है उर्मिला मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी ।विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी बताया जा रहा ।ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र साहनी कंपनी में काम करता है और उसकी सास भी बरेली स्थित अस्पताल में भर्ती है ।सभी लोग सामान्य वर्ग से है । अचानक इतने बड़े हादसे से उनपर दुःखों का पहाड़ टूट गया है ।
Post Views: 9
Post navigation
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठकें अब राजधानी…
भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में पहली बार 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग…
ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री…
SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…
अल्मोड़ा, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित…