देहरादून : आज दिनांक 29 मई 2025 को कोलूखेत से लगभग 02 किमी आगे गलोगी नामक स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई ।
घटना रात्रि 2 बजे के लगभग है ,वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जबकि अन्य 02 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
अंधेरे में लगभग 300 मीटर गहरी खाई से शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।
घायल का विवरण:-1. मेजर अंशुमन त्रिखा
मृतकों का विवरण:-1. सौरभ त्रिखा पुत्र श्री सुभाष2. कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा
उपरोक्त सभी सेवक आश्रम रोड, देहरादून के निवासी है।घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल भर्ती करवाया गया, जानकारी करने पर उसने बताया कि वो, 02 अन्य व्यक्तियों के साथ देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे तथा देहरादून वापस लौटने के दौरान झड़ी पानी के पास ग्लोगी में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर मौके पर मृतकों के परिजन भी पहुँचे। मृतक व्यक्तियों के शवों को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया है।
Post Views: 2
Post navigation
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…
Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…
देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…
देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Bharatiya Janata Party candidate for the Rajya Sabha seat from…