उत्तरकाशी : आज दिनांक 27 मई 2024 को सुबह सवेरे ही एक बार फिर उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती तहसील मोरी के ग्राम सालरा के अनिल सिह पुत्र रणवीर सिह के मकान मे सार्ट सर्किट होने से फैली आग से 10 आवासीय मकान जलकर पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गये , 4 मकान आंशिक क्षतिग्रस्त बताये जा रहे है वहीं 1 कुठार जलकर क्षतिग्रस्त हुआ है।आग को ग्रामीणों द्वारा भारी नियंत्रित कर दिया गया था जिसमे की 6 व्यक्ति आग से जुलसकर घायल भी हुये है। जिसमें से एक व्यक्ति यमराज थापा पुत्र रेशम थापा को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मोरी भेजा गया है। अन्य धायल अभी गाँव में धरेलू उपचार कर रहे। अन्य किसी प्रकार की जन एवं पशु हानि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है ये क्षेत्र आंशिक रूप से मोबाइल नेटवर्क विहीन क्षेत्र है ।सूचना पहुँचने तहसीलदार मोरी, राजस्व उपनिरीक्षक मोरी, अग्निसमन, एस०डी०आर०एफ०, पुलिस, वन विभाग, पशु विभाग की टीम के साथ ग्राम सालरा में मौजूद रही , उपजिलाधिकारी पुरोला भी दोपहर में ग्राम सालरा के लिए पैदल पहुँचे ।प्रभावित 22 परिवारों को तत्काल राहत हेतु प्रति परिवार 5000 रूपये रहने के लिये तिरपाल व कम्बल शाशन द्वारा भेजे गये ।बताते चले कि उत्तरकाशी के इस क्षेत्र में अक्सर आग लगने की घटनाएं हर साल होती है जिसके लिये आवासीय मकान, अनाज घर, घास लकड़ी भण्डारघर और गौशालाओं का एक साथ भी कहीं ना कहीं आग फैलने में सहायक हो जाता है ।
Post Views: 20
Post navigation
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…