केदारनाथ :आज 21जुलाई 2024 को साढ़े सात बजे के आसपास गौरीकुण्ड से तकरीबन 3 कि0मी0 आगे केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर कुछ यात्रियों के चोटिल अवस्था मे पड़े होने की खबर थी । जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची तक चीरवासा नामक स्थान पर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से राह चल रहे पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गए ।चौकी गौरीकुण्ड पुलिस, डीडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू कार्य शुरू किया ।जिसमें टीमों को मलबा पत्थर की चपेट में आये 3 लोग अचेत अवस्था में व 3 लोग घायल दशा मिले ।इन सभी को स्ट्रेचर की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र गौरीकुण्ड भिजवाया गया है।जहाँ तीन लोंगो को मृत घोषित किया गया । अन्य लोगों के भी मलबा पत्थर की चपेट में आने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है । जिसको देखते हुए यहाँ सर्च अभियान निरन्तर जारी है।घायल और मृतक यात्रियों के नाम पते मालूम किये जा रहे है ।
Post Views: 98
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Nov: Aasraa Trust welcomed Ono Keiichi, Ambassador of Japan…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: BJP State Media In-charge Manveer Singh Chauhan today…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Cabinet Minister Subodh Uniyal today strongly rejected the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Uttarakhand Government today strongly countered what it described…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: The Ambassador of Japan to India, Ono Keiichi,…
Another Milestone for Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Graphic Era has…