श्री बद्रीनाथ में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे 4 विदेशी पर्यटकों का किया सकुशल रेस्क्यू…… – my uttarakhand news

उत्तराखंडयात्रा

Share0

Advertisement

देहरादून/चमोली,देर रात्रि थाना बद्रीनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम की सूचना दी गई कि कुछ विदेशी पर्यटक नीलकंठ ट्रैक पर फंस गये हैं, जिनकी सर्चिंग एवं रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट बद्रीनाथ से मुख्य आरक्षी राहुल थापा के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उक्त ट्रैकर्स की सर्चिंग हेतु नीलकंठ ट्रैक पर रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।
सभी बाधाओं को पार करते हुए SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद 04 विदेशी पर्यटको को नीलकंठ ट्रेक पर ढूंढ लिया गया। जिसके उपरांत उन्हें सकुशल बद्रीनाथ लाया गया। विदेशी पर्यटको द्वारा रेस्क्यू किये जाने के लिए SDRF टीम व स्थानीय पुलिस की सराहना की गई।
*पर्यटकों1-जोसेफ उम्र 56 वर्ष निवासी- स्पेन2-पाउलो उम्र 39 वर्ष निवासी- ब्राजील3-रोड्रिगो उम्र 38 वर्ष निवासी-ब्राजील4-डैनीलो उम्र 43 वर्ष निवासी- ब्राज़ील

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

2 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

3 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

3 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

4 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

4 hours ago