देहरादून, चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। यात्रा मार्गों और धामों की सुरक्षा के लिए 7000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
प्रशासन ने पूरे यात्रा क्षेत्र को बेहतर निगरानी और प्रबंधन के लिए 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टर में विभाजित किया है। इसके अलावा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एटीएस, बीडीएस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की भी तैनाती की गई है।
यात्रा मार्गों पर संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए 52 बाटल नेक, 109 लैंडस्लाइड और 274 दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान की गई है, जहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
तकनीकी निगरानी को बढ़ाते हुए धामों और प्रमुख मार्गों पर 1200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि 15 ड्रोन के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जाएगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए 118 पार्किंग स्थलों की पहचान की गई है और ट्रैफिक संचालन को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, ‘लाइव मोबाइल अलर्ट’ सिस्टम के जरिए यात्रियों को ट्रैफिक और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि इस व्यापक तैयारी का उद्देश्य चारधाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना है।
नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ, शहीद सैनिकों के परिजनों एवं गौरव सेनानियों को किया…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…
my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…
हरिद्वार; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान…
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: A meeting of the Empowered Committee constituted to…