Categories: hindiUttarakhand

हल्द्वानी में नोट बांटने वाला सलमान खान कौन, किसी को 4 तो किसी को 5 गड्डियां थमा दीं – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी। हल्द्वानी में नोटों से भरा बैग लेकर कैश बांटते हुए एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब तक की पूछताछ में वह पैसों का हिसाब किताब नहीं दे पाया है। आरोपी का नाम सलमान खान है, जो हैदराबाद से आया था। हल्द्वानी के हिंसा प्रभावित क्षेत्र वनभूलपुरा में नोटों की गड्डियां बांटते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर अपलोड कई वीडियो में वह भड़काऊ बातें भी करता दिख रहा है। पुलिस अब उसकी पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है।आरोपी सलमान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि वह हैदराबाद यूथ करेज (एचवाईसी) नाम का एनजीओ चलाता है। 12 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले सलमान ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो डाले हैं जिसमें वह लोगों को पैसे बांटता नजर आ रहा है। हल्द्वानी हिंसा को लेकर उसने कई भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट किए हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने और पड़ताल की तो पता चला कि हैदराबाद साइबर पुलिस भी उसे गिरफ्तार कर चुकी है।हैदराबाद साइबर पुलिस की ओर से 26 मार्च 2021 को एक फेसबुक पोस्ट में कहा गया था कि हैदराबाद के हुमायूं नगर में रहने वाला सलमान खान बीमार लोगों की मदद के नाम पर लोगों से अवैध तरीके से पैसे हासिल कर रहा था। उस पर लोगों में भय पैदा करने का भी आरोप लगाया गया था। उसे आईपीसी की धारा 406, 420 और 34 के तहत 29 जुलाई 2020 को गिरफ्तार किया गया था। 19 मार्च 2021 को भी उसे एहतियात के तौर पर हिरासत में रखा गया था।हल्द्वानी पुलिस अब उससे पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास यह रकम कहां से और कैसे आई। सवाल यह भी उठता है कि वह हैदराबाद से दिल्ली फ्लाइट से आया तो इतना कैश कैसे लेकर आया। वह कैश हैदराबाद से लेकर आया था या हल्द्वानी में ही इसकी व्यवस्था की थी इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

14 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

5 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

5 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

5 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

7 hours ago