Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादूनः उत्तराखंड में मौजूद फार्मा कंपनियों में बनी दवाओं के सैंपल फेल होने का सिलसिला जारी है. बावजूद इसके अभी तक इन फार्मा कंपनियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है. दरअसल, देश भर में मौजूद फार्मा कंपनियों की ओर से बनाई जा रही दवाओं की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) लगातार दवाइयों का सैंपल लेकर जांच कर रही है. इसी क्रम में जुलाई महीने में केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन ने तमाम फार्मा कंपनियों में बनी दवाइयों का सैंपल लिया था. जिसमें से उत्तराखंड में निर्मित 13 दवाइओं के सैंपल फेल हुए हैं.केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश के तमाम राज्यों में निर्मित 70 दवाइयों की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं. जिसके चलते सीडीएससीओ ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही सीडीएससीओ ने संबंधित राज्यों के ड्रग्स कंट्रोलर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उत्तराखंड की बात करें तो हर महीने राज्य में स्थित फार्मा कंपनियों में निर्मित दवाइयों की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतर रही है.आंकड़ों के मुताबिक, मार्च माह में 10 दवाइयां, अप्रैल माह में 10 फार्मा कंपनियों की 12 दवाइयां, मई माह में 8 दवाइयां, जून माह में 5 दवाइयों के सैंपल फेल हुए थे. वहीं, जुलाई माह में 13 दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं.उत्तराखंड के ड्रग्स कंट्रोलर ताजबेर सिंह ने कहा कि जिन फार्मा कंपनियों की दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं, उस बैच की दवाओं को बाजार से वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं. ये दवाइयां उत्तराखंड में स्थित तमाम फार्मा कंपनियों में बनाई गई हैं.उत्तराखंड में निर्मित इन दवाओं के सैंपल हुए फेल:रुड़की स्थित कोटक हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड की Salbutamol Nebuliser Solution का सैंपल फेल हुआ.रुड़की स्थित कोटक हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड की Fluorometholone Eye drops का सैंपल फेल हुआ.रुड़की स्थित सलूद हेल्थ केयर (1) प्राइवेट लिमिटेड की Teneligliptin Metformin Hydrochloride Extended Tablet का सैंपल फेल हुआ.देहरादून स्थित स्विफ्ट लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड की Oxalobacter, Lactobacillus & Bifidobacterium with FOS Capsule का सैंपल फेल हुआ.रुड़की स्थित मेस्ट्रा फार्मा प्राइवेट लिमिटेड की Zimspor-200 Tablet का सैंपल फेल हुआ.हरिद्वार स्थित एके कृष्णा फार्मा प्राइवेट लिमिटेड की Kardiorin AK का सैंपल फेल हुआ.काशीपुर स्थित एग्रोन रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड की Levodil-500 Tablet का सैंपल फेल हुआ.काशीपुर स्थित एग्रोन रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड की Pantoprazole Gastro-Resistant Tablet का सैंपल फेल हुआ.देहरादून स्थित करनानी फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की Ondansetr On Orally Disintegrating Tablet का सैंपल फेल हुआ.हरिद्वार स्थित लाइफ मैक्स कैंसर लेबोरेटरीज में बनी बैच नंबर – LMT240335 की Calcium 500 With Vitamin D3 Tablet का सैंपल फेल हुआ.हरिद्वार स्थित लाइफ मैक्स कैंसर लेबोरेटरीज में बनी बैच नंबर – LMT240348 की Calcium 500 with Vitamin D3 Tablet का सैंपल फेल हुआ.हरिद्वार स्थित लाइफ मैक्स कैंसर लेबोरेटरीज में बनी बैच नंबर – LMT240376 की Calcium 500 With Vitamin D3 Tablet का सैंपल फेल हुआ.हरिद्वार स्थित लाइफ मैक्स कैंसर लेबोरेटरीज में बनी बैच नंबर – LMT240412 की Calcium 500 With Vitamin D3 Tablet का सैंपल फेल हुआ.
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar The Uttarakhand State Cabinet held a meeting in Haridwar on…
देहरादून। राजधानी देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार सुबह एक दुकान…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 10 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi participated as the Chief…
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम…
खटीमा, ऊधमसिंह नगर खटीमा में 100 किलोग्राम से अधिक सोना दबा होने का लालच देकर…
देहरादून, । हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय…