Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मुनाफे के चक्कर में SBI अधिकारी ने गंवा दिए 68 लाख, आप मत करना ये गलती – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: सयाने लोग कह गए हैं कि ज्यादा लालच ठीक नहीं, लेकिन लोग हैं कि मानते नहीं। ज्यादा मुनाफे के चक्कर में लोग लुट रहे हैं, साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं, लेकिन फिर भी सबक नहीं ले रहे। अब देहरादून में ही देख लें, यहां एसबीआई के अधिकारी के साथ साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में अच्छी कमाई का लालच देकर 68 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने अब पुलिस से मदद मांगी है। अधिकारी ऑनलाइन ट्रेडिंग का एक ऑनलाइन विज्ञापन देखकर साइबर ठगों के जाल में फंसा था। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अधिकारी डीएल रोड क्षेत्र में रहते हैं।देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़े 13 जुआरी, लाखों की नकदी बरामदउन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनके व्हाट्सएप पर एक महिला का मैसेज आया। उन्हें बताया गया कि ग्रुप में जुड़ने के बाद वो ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटी कमाई कर सकते हैं। अधिकारी महिला की बातों में आकर ग्रुप से जुड़ गए। इसके बाद ग्रुप से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें भरोसा दिया कि अगर वह उनकी सलाह पर ट्रेडिंग करेंगे तो अच्छा लाभ मिलेगा। इसके बाद एक एप में रुपये जमा कराए गए। एक लाख रुपये जमा करने पर अधिकारी को मुनाफा हुआ तो उन्हें विश्वास हो गया कि वो एप से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। इसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में कुल 68 लाख रुपए जमा कर दिए। आखिरी ट्रांजेक्शन 14 फरवरी को 15 लाख रुपए की हुई, लेकिन उसके बाद पीड़ित बाकी रकम नहीं निकाल पाया। अब पीड़ित अधिकारी ने पुलिस से मदद मांगी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

8 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

10 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

17 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago