Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मोबाइल लत छुड़ाने का ‘खौफनाक’ तरीका, सवालों के घेरे में स्कूल, जांच के आदेश जारी – myuttarakhandnews.com

खटीमा: एक निजी स्कूल में बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए कराई गई एक गतिविधि का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बच्चे की आंखों पर पट्टी बांधकर यह बताया जाता है कि अधिक मोबाइल चलाने के कारण डॉक्टर ने उसकी दोनों आंखें निकाल दीं. यह सुनकर कई बच्चे रोते और चिल्लाते नजर आए. मामला सामने आने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने खटीमा खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं.
बच्चों में बढ़ते मोबाइल इस्तेमाल और स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करने के उद्देश्य से खटीमा के एक निजी स्कूल में कराई गई गतिविधि का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. वीडियो में बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल के कथित दुष्परिणामों को लेकर डराने वाली गतिविधि कराए जाने का दावा किया जा रहा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं.
बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों को स्मार्टफोन, गेमिंग और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल से दूर रखने के उद्देश्य से एक इमोशनल एक्टिविटी आयोजित की गई. गतिविधि के दौरान एक बच्चे की आंखों पर रंग लगाकर पट्टी बांधी गई. इसके बाद बच्चे ने अपने साथियों से कथित तौर पर कहा कि वह अधिक मोबाइल चलाता था, जिसके कारण डॉक्टर ने उसकी दोनों आंखें निकाल दीं.
वीडियो में यह बात सुनने के बाद आसपास मौजूद कई बच्चे भावुक होकर रोते और चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं. कुछ बच्चे घबराए हुए नजर आते हैं. मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की बात कहते सुनाई देते हैं. वीडियो में शिक्षक बच्चों से मोबाइल चलाने के लिए कहती हुई भी दिखाई देती हैं, जबकि बच्चे लगातार मोबाइल नहीं चलाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं.
स्कूल की ओर से इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले संभावित दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना बताया जा रहा है. हालांकि, गतिविधि के दौरान बच्चों पर पड़े भावनात्मक प्रभाव को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चों के रोने और चिल्लाने के दृश्य लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.
मोबाइल फोन, ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के बीच बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करना अभिभावकों और शिक्षकों के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है. इसी को देखते हुए कई स्कूल बच्चों को मोबाइल के सीमित और संतुलित इस्तेमाल के लिए जागरूक करने के प्रयास करते हैं. खटीमा के इस स्कूल में भी इसी उद्देश्य से गतिविधि आयोजित किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच करेगा.
उधम सिंह नगर के मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया मामला संज्ञान में आते ही खटीमा खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जांच रिपोर्ट जल्द ही मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं.
शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि स्कूल में गतिविधि किस उद्देश्य और किन परिस्थितियों में आयोजित की गई थी. इसमें निर्धारित नियमों और बच्चों की संवेदनशीलता से जुड़े मानकों का पालन किया गया था या नहीं, फिलहाल वायरल वीडियो के बाद मामला चर्चा में है और विभागीय जांच का इंतजार किया जा रहा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में वशीकरण और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से ज्यादा लोगों को बनाया निशाना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। वशीकरण और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले पश्चिमी…

41 seconds ago

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों द्वारा एस डब्ल्यू एस एम कार्यालय इंदर रोड देहरादून में अनिश्चितकाल हड़ताल। –

 देहरादून—  देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून द्वारा एस डब्ल्यू एस एम कार्यालय इंदौर…

7 minutes ago

प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

देहरादून। प्रदेशभर में आगामी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।…

8 minutes ago

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर सियासत तेज, कांग्रेस ने गांधी पार्क में रखा मौन उपवास Photo of True Media House True Media House – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने…

13 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर दंपती से 45.85 लाख ठगे – myuttarakhandnews.com

एटीएस और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर किया फोन, 60 घंटे तक वीडियो कॉल…

19 minutes ago

राष्ट्रीय सुरक्षा पर राहुल गांधी को घेरा, कर्नल अजय कोठियाल बोले— सेना और सुरक्षा संस्थानों का सम्मान सर्वोपरि –

 देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता…

33 minutes ago