Categories: hindiUttarakhand

तेंदुए, भालू समेत जंगली जानवरों के हमलों से सुरक्षित रहेंगे स्‍कूली बच्‍चे, धामी सरकार मुहैया कराएगी एस्‍कॉर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में इंसानों पर जंगली जानवरों के हमले लगातार हो रहे हैं। इसे ध्‍यान में रखकर धामी सरकार ने वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट (सुरक्षा) सुविधा देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्य रूप से उन ग्रामीण व वनवासी इलाकों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जहां तेंदुए, भालू, बाघ जैसे जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इन क्षेत्रों में बच्चों का स्कूल आना-जाना खतरनाक हो गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इससे जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसी बैठक में उन्होंने पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा पौड़ी में इंसानों और जंगली जानवरों के बीच बढ़ रहे संघर्ष की घटनाओं के मद्देनजर किया गया है।
सीएम धामी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का अधिक आतंक है, वहां बच्चों को स्कूल तक छोड़ने और घर तक लाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन एस्कॉर्ट की व्यवस्था करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तियों के आस पास जंगली झाडियों को अभियान चलाकर साफ किया जाए। इसके अलावा बच्चों और महिलाओं को वन्य जीवों से होने वाले खतरों को लेकर जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की सूचना मिलने के 30 मिनट के अंदर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए साथ ही प्रभावितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा अगर मानव-वन्यजीव संघर्ष में किसी परिवार से कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वन विभाग प्रभावित परिवार की आजीविका को सहायता देने के लिए दो सप्ताह के अंदर नीति बनाकर दें।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

1 hour ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

1 hour ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

8 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

8 hours ago