एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब


क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गुलजार रहे। क्रिकेट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज ने क्रिकेट बालिका वर्ग और बास्केटबॉल बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। वहीं, वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर की टीमों ने जीत दर्ज की।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई बैंक, पथरी बाग शाखा के मैनेजर हिमांशु रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका क्रिकेट फाइनल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ऑफ नर्सिंग के सामने 50 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में नर्सिंग की टीम छह विकेट के नुकसान पर 35 रन ही बना सकी। इस तरह मैनेजमेंट ने 15 रनों से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। मैनेजमेंट की भावना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बास्केटबॉल के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने बेहद रोमांचक मुकाबले में स्कूल ऑफ नर्सिंग को 10-9 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बालक वर्ग में मैनेजमेंट की टीम ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 16-15 से पराजित कर जीत दर्ज की।
वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज को 15-14 और 15-3 से हराया। वहीं, बालक वर्ग में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर ने शानदार वापसी करते हुए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को 18-21, 21-18 और 15-7 से पराजित कर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर खेलोत्सव-2026 के चेयरपर्सन डॉ. पुनीत ओहरी एवं सचिव एसपी जोशी सहित विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

2 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

3 hours ago

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

13 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

14 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

14 hours ago