उत्तराखंड और यूपी में बंद रहेंगे स्कूल, भयंकर बारिश का अलर्ट – uttar pradesh

Schools will remain closed in Uttarakhand and UP, heavy rain alertइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)School Closed: उत्तरकाशी में बादल से मौत बरसने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है. गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं. प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. इधर भारी बारिश को देखते हुए मुदराबाद में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल को बंद करने का आदेश दे दिया गया है. मौसम विभाग ने आज मुराबाद और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.उत्तराखंड के चमोली समेत कई जिलों में स्कूल बंदउत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद मची भारी तबाही और भारी बारिश की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं. आज चमोली में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा नर्सरी से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है. रुद्रपुर में भी आज 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसको लेकर आदेश जारी कर दी गई है.उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारीमौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार और देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्तउत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर लगातार बारिश होने से गंगा, यमुना सहित सभी नदी-नाले उफान पर आ गए और भूस्खलन से सड़के बाधित हो गयीं जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के 13 में से 11 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए जलभराव होने तथा बाढ़ का खतरा पैदा होने की चेतावनी जारी की है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

10 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago