पोखरी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का आयोजन, बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )विकासखंड पोखरी में विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में बाल वैज्ञानिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में 37 तथा सीनियर वर्ग में 57 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक प्रधानाचार्य जी.एस. असवाल, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर जग्गी, ब्लॉक मंत्री एवं विकासखंड समन्वयक संदीप नेगी, वरिष्ठ मुख्य निर्णायक एवं निर्णायक मंडल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता की रूपरेखा विकासखंड समन्वयक संदीप नेगी ने प्रस्तुत की। प्रतियोगिता का पहला चरण 30 अंकों की लिखित परीक्षा के रूप में आयोजित किया गया। इसके आधार पर विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों को मिलाकर विकासखंड स्तर पर पांच टीमों का गठन किया गया।आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस अनूठी प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल वैज्ञानिक ज्ञान की परीक्षा लेना ही नहीं, बल्कि विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को एक-दूसरे से संवाद और सीखने का अवसर देना भी रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया गया। इसके बाद दूसरे चरण की प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित की गई, जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के जूनियर एवं सीनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ दो-दो बाल वैज्ञानिकों का चयन जनपद स्तर के लिए किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दो टीमों के सभी बाल वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संयोजक प्रधानाचार्य जी.एस. असवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों को इसी प्रकार विभिन्न शैक्षणिक एवं विज्ञान आधारित प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनके आत्मविश्वास और वैज्ञानिक सोच को मजबूत करती हैं।कार्यक्रम में कल्याण चौधरी, वेद प्रकाश भट्ट, नीरज चौहान, प्रदीप रडवाल, विजय रावत, बंदना, शोभा जोशी, जोगेंद्र कुमार, प्रदीप बर्तवाल, सविता राज, पंकज पुरोहित, अंकिता बटवाल, ममता टम्टा, अंजली सहित विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन ब्लॉक सह-समन्वयक सुरेंद्र राणा ने किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

1 hour ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

2 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

7 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

8 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

8 hours ago