चमोली: औली घूमकर लौट रहे देहरादून के छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी – पर्वतजन

गिरीश चंदोला / चमोली
चमोली में सुबह शनिवार को एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्कॉर्पियो में सवाल सभी लोगों को मामूली चोट आई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ के कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि शनिवार सुबह UK 08 AK 0468 स्कॉर्पियो औली से वापस देहरादून के लिए जा रहा थातभी अनिमठ- हेलंग के पास अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया , चालक को हल्की चोट पहुंची हैं, बाकी सभी लोग ठीक हैं, वाहन दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने टेलीफोन के माध्यम पुलिस प्रशासन को दी, मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया जहां पर सभी घायलों का उपचार किया गया सभी की स्थिति ठीक बताई जा रही है

1 – वाहन में सवार सागर पुत्र सोहन सिंह निवासी बनबसा जनपद चंपावत उम्र 22 चालक
2- गौरव पुत्र दीपक सिंह उम्र 19 निवासी टनकपुर चंपावत
3 – शशांक भट्ट पुत्र महेश भट्ट उम्र 19 धारचूला
4 – अभिषेक केशरवानी पुत्र रमेश चन्द्र उम्र 19
5 – शिवम पुत्र सर्वेश चन्द्र उम्र 19 निवासी सुरवाला थाना राजापुर जिला चित्रकू
6 – दक्ष पुत्र रमेश कुमार उम्र 19 टनकपुर सभी देहरादून के देवभूमि इंस्टिट्यूट में बा की स्टूडेंट थे जो औली घूमने आए थे और वापस देहरादून की ओर जा रहे थे
चमोली पुलिस लगातार जनमानस से अपील कर रही है कि कृपया गाड़ी की गति पर नियंत्रण रखें , ठंड ज्यादा होने से कई स्थानों में पाला गिरा रहता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks