*जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास एक बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।*
दिनांक 11 जनवरी 2025 को देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गूलर के पास एक बलेनो कार (UP16EJ6275) खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे जो कि गंभीर रूप से घायल थे, एसडीआरएफ टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम वैकल्पिक मार्ग से होते हुए तीनों घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया
*घायलों का विवरण:–*
*1. गौरव मिश्रा पुत्र रामानंद मिश्रा, निवासी :– नोएडा सेक्टर
2. शिवम कुमार पुत्र अवधेश शर्मा, निवासी :– उत्तरप्रदेश
3. हदीप पुत्र सुशील, निवासी :– नोएडा
*रेस्क्यू टीम का विवरण:-*
1. एस.आई. गबर सिंह नेगी
2. जितेंद्र सिंह
3. गौतम चंद्र
4. सुभाष चंद्र
5. अजय विश्वकर्मा
6. प्रदीप सती
7. विनोद गैरोला
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…