देहरादून:-SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट में मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में व्यवस्थापित SDRF टीमों से गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने मानसून सीजन के दौरान घटित होने वाली आपदाओं जैसे अतिवृष्टि, भूस्खलन, बादल फटना इत्यादि में अलर्ट दशा में रहते हुए प्रभावी प्रतिवादन हेतु SDRF कार्मिकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गये।
मॉनसून सीजन को देखते हुए राज्य भर में SDRF की 15 रेस्क्यू टीमों और 60 सब-टीमों को तैनात किया गया है।
➡️ *संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान:*मैदानी क्षेत्रों में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
➡️ *फ्लड रेस्क्यू टीमों की तैनाती:*गढ़वाल में हरिद्वार और ऋषिकेश और कुमाऊं के उधमसिंहनगर, नैनीताल और टनकपुर में रेस्क्यू टीमों को फ्लड उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गये।
➡️ *बैकअप टीमों की तैयारी:*SDRF वाहिनी जौलीग्रांट बटालियन हेडक्वार्टर में 02 टीमों को बैकअप हेतु आवश्यक उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रखने हेतु कहा गया।
➡️ *पहाड़ी क्षेत्रों में तैनाती:*लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं के मद्देनजर 09 रेस्क्यू टीमों और 26 सब-टीमों को पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात किया गया है। संचार विहीन क्षेत्र में सेटेलाइट फोन का उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
➡️ *सतर्कता और तैयारी:*SDRF की सभी टीमें सतर्क और तैयार हैं, सभी आवश्यक उपकरणों और संसाधनों से सुसज्जित हैं ताकि जीरो कैजुल्टी अप्रोच के साथ राहत और बचाव कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके।
➡️ *महिला आरक्षी शिवानी पोखरियाल व आरक्षी सागर सिंह को नगद पुरस्कार से किया सम्मानित।*
सम्मेलन के उपरांत सेनानायक महोदय द्वारा महिला आरक्षी शिवानी पोखरियाल को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित उत्तराखंड पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता- 2024 में जूड़ो एवं ताईक्वांडो के 57 किग्रा0 भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए दोनों में प्रथम स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक हासिल करने व सागर सिंह द्वारा वुशु प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर श्री मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक, श्री श्याम दत्त नौटियाल, सहायक सेनानायक व निरीक्षक श्री प्रमोद रावत, श्री कवीन्द्र सजवाण, उपनिरीक्षक श्री जयपाल राणा इत्यादि अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…