उत्तराखंडदुर्घटना
Share0
Advertisement
देहरादून,रुद्रप्रयाग- चौकी गौरीकुंड द्वारा एसडीआरएफ टीम की सूचना दी गई कि चीड़वासा के पास एक महिला खाई में गिर गई है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट सोनप्रयाग से मुख्य आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त महिला घोड़े से धक्का लगने के कारण श्री केदारनाथ मार्ग पर चीड़वासा के पास खाई में गिर गई जिस कारण महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए एनडीआरएफ, डीडीआरएफ के संयुक्त प्रयास से खाई में गिरी महिला के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
*मृतक महिला का नाम-* जिरवा कोइरिन पत्नी जोगिंदर कोइरिन, 45 वर्ष, निवासी- बोरा प्रदेश -3, नेपाल।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…