टोंस नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून को पुलिस थाना कालसी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि लालढांग के पास टोंस नदी में एक युवक डूब गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल सुरेश तोमर के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक हिमाचल से अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने आया था व टोंस नदी में नहाने के दौरान उक्त युवक अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल नदी में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया व कुछ समय बाद कड़ी सर्चिंग के दौरान उक्त युवक के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
अनुराग चौहान S/0 शयाम सिंह चौहान उम्र 19 वर्ष, निवासी:- किलोड हिमांचल प्रदेश

Share0

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks