सेल्फी के चक्कर में फिसला श्रद्धालु, SDRF ने किया रेस्क्यू – my uttarakhand news

 
देहरादून/रुद्रप्रयाग,  श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर छोटी लिनचोली क्षेत्र में सेल्फी लेने के दौरान एक यात्री के फिसलकर घायल होने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू कर घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस चौकी लिंचोली से शाम 18:50 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि छोटी लिनचोली क्षेत्र में कुछ यात्री फंसे हुए हैं। सूचना पर मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक यात्री बर्फ से ढके किनारे पर सेल्फी लेने के लिए ऊपर चढ़ गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह घायल हो गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर आए।
SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक उपचार दिया और स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित नीचे लाकर छोटी लिनचोली अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल की पहचान अनूप रैकवार (42 वर्ष), पुत्र जगदीश रैकवार, निवासी विदिशा (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा मार्ग पर जोखिम भरे स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

44 minutes ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

1 hour ago

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

3 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

5 hours ago