देखें वीडियो,अंधेरे में एसडीआरएफ का बचाव अभियान
देहरादून। एसडीआरएफ ने जिले के श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत लक्कड़ घाट के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे तीन चरवाहों को सकुशल रेस्क्यू किया।
गुरुवार की देर रात्रि पुलिस चौकी श्यामपुर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लक्कड़घाट में बकरी चराने हेतु गए तीन व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गये हैं।
सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व नदी के तेज बहाव से तीनों व्यक्तियों व उनकी 55 बकरियों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
रेस्क्यू किये गए व्यक्ति
1. राधेश्याम पुत्र इंदर सिंह, उम्र-65 वर्ष2. नाथी राम पाल पुत्र भरतु सिंह, उम्र- 65 वर्ष3. नरेश पाल पुत्र इंदर सिंह,उपरोक्त सभी लक्कड़घाट, श्यामपुर के निवासी है।
रेस्क्यू टीम का विवरण
1. हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह,2. आरक्षी खीम सिंह3. आरक्षी मातबर सिंह4. आरक्षी सुमित5. आरक्षी रवींद्र6. आरक्षी शिवम7. ऋषिपाल सिंह8. अमित
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…