बिछड़ों को अपनों से मिलाती SDRF: यमुनोत्री यात्रा मार्ग में खोए बालक को सकुशल ढूंढा – my uttarakhand news

 
देहरादून,यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर आज एक सराहनीय कार्य करते हुए SDRF टीम ने एक खोए हुए बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्श अतुल पटेल (पुत्र  अतुल पटेल, निवासी गुजरात) अपने पिता से बिछड़ गया था। इस संबंध में बालक के पिता  अतुल पटेल द्वारा भैरव मंदिर क्षेत्र में तैनात SDRF के कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल प्रकाश को सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे का फोटो एवं परिजनों का संपर्क नंबर लेकर संबंधित समूहों में प्रसारित किया। साथ ही वायरलेस सेट के माध्यम से जानकीचट्टी एवं डाइवर्जन चौकी को भी सूचित किया गया।
टीम की तत्परता, सतर्कता एवं उत्कृष्ट समन्वय के परिणामस्वरूप शीघ्र खोजबीन कर बालक नक्श अतुल पटेल को सकुशल बरामद कर उसके पिता श्री अतुल पटेल के सुपुर्द किया गया।
अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर  अतुल पटेल ने SDRF टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा उनके सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
SDRF द्वारा किए गए इस कार्य ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि आपदा एवं आपात परिस्थितियों में SDRF सदैव जनसेवा के लिए तत्पर है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

53 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago