श्री बद्रीनाथ के पास चरण पादुका में फंसे साधुओं का बहादुरी से एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू

श्री बद्रीनाथ के पास चरण पादुका में फंसे साधुओं का बहादुरी से एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू*
दिनाँक 07 अगस्त 2024 की शाम को कोतवाली बद्रीनाथ से एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि कुछ साधु चरण पादुका के पास रास्ता भटक गए हैं। इस सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, उप निरीक्षक श्री दीपक सामंत के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम 07:10 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रेस्क्यू टीम ने कठिन और दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर 03 किलोमीटर का पैदल ट्रैक करते हुए मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को स्थितियां विपरीत मिली, साधु उफनती हुई तेज वेग से चलती बरसाती धारा के दूसरी ओर फंसे हुए थे, लेकिन टीम ने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बरसाती धारा के बीच में फंसे साधुओं तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। टीम ने अपनी तत्परता और कुशलता से कार्य करते हुए, कुछ ही समय में चरण पादुका पहुंचकर वहाँ फंसे हुए साधुओं को सकुशल रेस्क्यू किया। ये साधु थे
1. बाबा सर्वेश्वर, उम्र 32 वर्ष, निवासी खाम चौक।
2. जितेंद्र गिरी महाराज, उम्र 38 वर्ष
3. शिवानंद सरस्वती, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाताल गंगा लांची।
4. बाबा हरिलाल, उम्र 82 वर्ष, निवासी खाम चौक।
रेस्क्यू टीम ने इन साधुओं को सुरक्षित आश्रम में पहुँचाया ।
*रेस्क्यू टीम का विवरण:-*
1. Si दीपक सामंत
2. ASI मंगल भाकुनी
3. का0 हरीश गोस्वामी
4. का0 देवेंद्र लाल
5. का0 कृष्ण कार्की
6. का0 नरेंद्र लाल
7. का0 संदीप
8. पैरामैडिक्स राहुल भण्डारी

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…

1 hour ago

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

2 hours ago

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

4 hours ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

13 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

14 hours ago