उत्तराखंड
Share0
देहरादून/चमोली: बद्रीनाथ से एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि कुछ साधु चरण पादुका के पास रास्ता भटक गए हैं। इस सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, उप निरीक्षक श्री दीपक सामंत के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम 07:10 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रेस्क्यू टीम ने कठिन और दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर 03 किलोमीटर का पैदल ट्रैक करते हुए मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को स्थितियां विपरीत मिली, साधु उफनती हुई तेज वेग से चलती बरसाती धारा के दूसरी ओर फंसे हुए थे, लेकिन टीम ने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बरसाती धारा के बीच में फंसे साधुओं तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। टीम ने अपनी तत्परता और कुशलता से कार्य करते हुए, कुछ ही समय में चरण पादुका पहुंचकर वहाँ फंसे हुए साधुओं को सकुशल रेस्क्यू किया। ये साधु थे:-
1. बाबा सर्वेश्वर, उम्र 32 वर्ष, निवासी खाम चौक।2. जितेंद्र गिरी महाराज, उम्र 38 वर्ष।3. शिवानंद सरस्वती, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाताल गंगा लांची।4. बाबा हरिलाल, उम्र 82 वर्ष, निवासी खाम चौक।
रेस्क्यू टीम ने इन साधुओं को सुरक्षित आश्रम में पहुँचाया ।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…