*परमार्थ घाट, हरिद्वार में डूबे बच्चों की खोजबीन में जूटी SDRF उत्तराखंड पुलिस, एक का शव किया बरामद*

*परमार्थ घाट, हरिद्वार में डूबे बच्चों की खोजबीन में जूटी SDRF उत्तराखंड पुलिस, एक का शव किया बरामद*
कल दिनाक 10 जून 2024 को शाम के समय परमार्थ घाट हरिद्वार में नदी में नहाते हुए 2 बच्चे डूब गए थे। दोनो बच्चे कानपुर के रहने वाले थे जो अपने परिवार संग यहां आए थे, इसी दौरान दोनों बच्चे नदी में चले गए और नदी में तैरने के प्रयास में डूब गए।
आज दिनाँक 11 जून सुबह से एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम व जल पुलिस हरिद्वार द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ डीप डाइवर पंकज बिष्ट द्वारा 15 से 20 फीट गहराई में जाकर एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। टीम द्वारा शव को जिला पुलिस को सुपर्द कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
*हर्ष पुत्र राकेश उम्र 13 बर्ष ग्राम सपाई, थाना विधनु कानपुर,*का शव बरामद कर लिया गया है।
*नमन पुत्र स्वर्गीय प्रदीप उम्र 15 वर्ष ग्राम सराय , थाना कल्याणपुर, जिला कानपुर* का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

43 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago