Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सस्ती बिजली पर मुहर, जानें 100-200 यूनिट पर कितनी मिलेगी छूट – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 सितंबर को विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया था. इसके तहत हर महीने 100 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने वाले राज्य के घरेलू श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी. इस संबंध में मंगलवार को ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने शासनादेश जारी कर दिया है. इस आदेश के मुताबिक ये योजना 1 सितंबर 2024 से लागू हो गई है. प्रदेश के लगभग 11 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा.शासनादेश जारीऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की तरफ से जारी शासनादेश के अनुसार, हिम-आच्छादित क्षेत्र के घरेलू श्रेणी के ऐसे विद्युत कंज्यूमर जो हर महीने 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं, उनको 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी. यानी अब उनको बिजली के बिल में राहत मिलेगी. हिम-आच्छादित क्षेत्र (Snow Bound Area) का निर्धारण प्रचलित नियमों के अनुसार संबंधित क्षेत्र की समुद्र तल से ऊंचाई के आधार पर करते हुए ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा.100 यूनिट तक बिजलीइसके अलावा अन्य क्षेत्रों के घरेलू श्रेणी के ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने विद्युत भार 1 किलोवाट तक और हर महीने 100 यूनिट तक बिजली यूज करते हैं, उनको 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी.आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहतवहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है. बिजली के बिल में सब्सिडी देने का निर्णय राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए लिया गया है. इस फैसले के बाद प्रदेश के नागरिकों पर बिजली का बोझ कम पड़ेगा. इसके अलावा लोगों को बिजली के सीमित इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा. सीएम योगी का कहना है कि, इस योजना से उच्च हिमालय क्षेत्र में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

51 seconds ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

3 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

42 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

1 hour ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

2 hours ago