उत्तराखंड
by cradminMarch 20, 2026March 20, 2026
Share0
देहरादून। चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा आयोजित किए जा रहे “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” की श्रृंखला के तहत द्वितीय नवरात्र पर माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना के साथ शिव मंदिर, परीमहल, इंजीनियर एंकलेव में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भजन-कीर्तन के माध्यम से माँ दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित जनसमूह ने माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा को सशक्त बनाने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसी उद्देश्य से संस्था विभिन्न स्थानों पर “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन कर रही है।कार्यक्रम में परमात्म श्रद्धानंद पूरी, अवधेश कुमार, शैलेश सैनी, मनीष सिंह भदौरिया, सुनीता देवी, संगीता त्रिवेदी, माया जैन, स्नेहलता, कुमान चौहान, सीमा सैनी, सरोज, स्वीटी पाठक, नीरू भारद्वाज, रजनी सैनी, राधा देवी, अनारो देवी सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संस्था द्वारा मंदिर की कीर्तन मंडलियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माँ शक्ति से समस्त जनमानस के मंगल और कल्याण की कामना की।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…