देहरादून,: तुलाज़ यूनिवर्सिटी में 11वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (डीआईएफएफ) के दूसरे दिन सिनेमा जगत के कई चर्चित कलाकारों और मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियों ने शिरकत की। दिनभर चले कार्यक्रमों में सिनेमा, संवाद और प्रेरणा का संगम देखने को मिला। फेस्टिवल के दूसरे दिन हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान तेजवानी, मुकेश ऋषि, राजन मोदी, राजेश तैलांग, दीपक पराशर, श्वेता त्रिपाठी और अर्जुन फिरोज खान के साथ इंटरैक्टिव टॉक शो आयोजित किए गए। इन सत्रों का संचालन प्रसिद्ध वॉयस आर्टिस्ट और अभिनेता विजय विक्रम सिंह ने किया, जिनकी आवाज वर्ष 2010 से बिग बॉस के नैरेशन से जुड़ी रही है। उनके साथ शांतनु गांगुली और रूपा सोनी ने भी सत्रों का संचालन किया। तुलाज़ ग्रुप के फाउंडर एवं प्रेसिडेंट सुनील कुमार जैन ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों और छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तुलाज़ यूनिवर्सिटी के को-फाउंडर एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रौनक जैन, को-फाउंडर एवं डायरेक्टर जनरल सिल्की जैन मारवाह, प्रतीक मारवाह, संगीता जैन, को-फाउंडर एवं वाइस प्रेसिडेंट टेक्नोलॉजी राघव गर्ग, मंजू गर्ग, रितिका गर्ग और डीआईएफएफ के फाउंडर राजेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तुलाज़ यूनिवर्सिटी और तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के छात्र भी मौजूद रहे। फेस्टिवल के दौरान आगामी फिल्म ‘मिसाल’ का ट्रेलर भी प्रदर्शित किया गया। राजीव एस. रुइया द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है| लोकप्रिय टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेता हितेन तेजवानी, जिन्हें क्योंकि सास भी कभी बहू थी और पवित्र रिश्ता जैसे धारावाहिकों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, ने अभिनय के प्रति अपने दृष्टिकोण और दर्शकों के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा, “मैं अंतिम परिणाम की चिंता नहीं करता। अंत में सब कुछ दर्शकों के लिए होता है। अगर आप अपना 100 प्रतिशत देते हैं, तो परिणाम अच्छा होगा।” ‘मिसाल’ में अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने बताया कि यह उनके लिए एक अलग तरह का किरदार है। अभिनेत्री गौरी प्रधान तेजवानी, ने विद्यार्थियों से ‘मिसाल’ देखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “फिल्म को बिल्कुल मिस न करें। यह एक खूबसूरत फिल्म है और इसे जरूर देखना चाहिए।” वरिष्ठ अभिनेता मुकेश ऋषि, जिन्हें सरफरोश और कोई…मिल गया जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है, ने देहरादून से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव और मनोरंजन जगत में अपने सफर को साझा किया। उन्होंने कहा, “मैं कई बार देहरादून आया हूं और यहां कुछ सीरीज भी की हैं। मैं चंडीगढ़ में पढ़ाई करता था और अपनी रॉयल एनफील्ड से देहरादून आया करता था। वह बहुत खूबसूरत समय था।” छोटे शहर से मनोरंजन जगत तक के अपने सफर को याद करते हुए मुकेश ऋषि ने मेहनत और निरंतर प्रयास के महत्व पर जोर दिया। अभिनेता राजन मोदी ने अभिनेता और उसके द्वारा निभाए जाने वाले किरदार के बीच संबंध पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि वे अपने किरदार के अनुसार अपने जीवन को जीने का प्रयास करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के बारे में उन्होंने कहा, “हर अभिनेता चाहता है कि उसकी फिल्म ब्लॉकबस्टर या सुपरहिट हो, लेकिन हर फिल्म सफल नहीं होती। फिल्म की सफलता या असफलता के बावजूद मेहनत नहीं रोकनी चाहिए।” प्रशंसित अभिनेता राजेश तैलांग, जिन्हें मिर्जापुर, दिल्ली क्राइम और बंदिश बैंडिट्स जैसी चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है, ने अपने कलात्मक सफर से जुड़े कई अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। 2004 की फिल्म देव में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए राजेश तैलांग ने बताया कि महानायक से मुलाकात के दौरान उनके व्यक्तित्व को देखकर कुछ क्षण के लिए वे अपने किरदार से बाहर हो गए थे। उन्होंने कहा कि छोटे परिवेश से आने वाले लोगों के सपने अक्सर बड़े और अधिक वास्तविक होते हैं। युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को दो महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने की सलाह दी—अपनी भावनाओं को संभालना और सूचनाओं को सही तरीके से प्रोसेस करना। वरिष्ठ अभिनेता दीपक पाराशर ने भी विद्यार्थियों के साथ इंटरैक्टिव टॉक शो में हिस्सा लिया। बी.आर. चोपड़ा की प्रतिष्ठित टेलीविजन श्रृंखला महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता अर्जुन फिरोज खान ने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने अप्रत्याशित प्रवेश की प्रेरणादायक कहानी साझा की। अर्जुन की भूमिका मिलने के बारे में उन्होंने बताया कि यह अवसर उन्हें लगभग संयोगवश मिला था। शुरुआत में उन्हें इसलिए अस्वीकार कर दिया गया था क्योंकि ऑडिशन की स्क्रिप्ट हिंदी में थी और उस समय वे हिंदी पढ़ नहीं पाते थे। हालांकि, बी.आर. चोपड़ा ने उनमें कुछ विशेष देखा और अंततः उन्हें अर्जुन की भूमिका दी। मनोरंजन जगत में धार्मिक भेदभाव के मुद्दे पर अर्जुन फिरोज खान ने कहा कि कला धर्म की सीमाओं से परे है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई अभिनेता हो, गायक हो या नर्तक, “एक कलाकार किसी धर्म से संबंधित नहीं होता।” अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी, जिन्हें मसान, हरामखोर और चर्चित सीरीज मिर्जापुर में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है, ने अपनी रुचियों को बनाए रखने और जीवन में विभिन्न संभावनाओं के लिए खुले रहने के महत्व पर बात की। अपने सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे लिए बचपन से ही डांस और ड्रामा सिर्फ एक शौक से कहीं बढ़कर रहे हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से उन शौक और गतिविधियों को जारी रखने का आग्रह किया, जो उन्हें वास्तविक खुशी देते हैं और कहा कि जीवन को केवल एक करियर विकल्प तक सीमित नहीं रखना चाहिए। श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल के बाद वह सामाजिक बदलाव लाने की इच्छा के कारण वकील बनना चाहती थीं, लेकिन आगे चलकर उन्होंने थिएटर को जारी रखते हुए अलग-अलग पेशेवर विकल्पों को तलाशा। फेस्टिवल में मौजूद युवा महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “यहां मौजूद सभी लड़कियों से मैं कहना चाहूंगी कि कृपया आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनें और किसी पर निर्भर न रहें।” फेस्टिवल का संचालन वानी ने किया|
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…