पोखरी के हरिशंकर विद्यालय में भालू की दूसरी घटना , छात्र पर किया हमला  – पर्वतजन

गिरीश चंदोला / चमोली
चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिशंकर परिसर में सोमवार सुबह एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई, जब अचानक एक भालू विद्यालय परिसर में घुस आया। भालू ने एक छात्र अरब पर हमला कर उसे पास की झाड़ियों की ओर घसीट लिया, जिससे विद्यालय में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
 

प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के अनुसार भालू विद्यालय भवन के अंदर तक आ गया और कक्षा के दरवाजे तक पहुंच गया। खतरे को भांपते हुए बच्चों ने तत्काल दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। इसी दौरान भालू ने एक छात्र पर नाखूनों से हमला कर उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे झाड़ियों में ले गया।
 
छात्र की चीख-पुकार सुनकर दो छात्रों, एक छात्रा और एक शिक्षक ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचाया और झाड़ियों की ओर दौड़े। शोरगुल से घबराकर भालू छात्र को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद घायल छात्र को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।
 
घटना के बाद विद्यालय परिसर में भय का माहौल बना हुआ है। शिक्षकगणों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार वन विभाग को क्षेत्र में भालुओं की आवाजाही की सूचना दी गई थी, लेकिन वन विभाग की ओर से न तो गश्त बढ़ाई गई और न ही कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था की गई।
 
इस घटना को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। उन्होंने शासन-प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि विद्यालयों और आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाई जाए तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Sapna Rani

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

22 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

43 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago